जालंधरः भाजपा-अकाली दल के गठबंधन को लेकर सुनील जाखड़ का आया बयान, देखें वीडियो

जेल में कैदियों की बर्थडे पार्टी और सुखपाल खैहरा को लेकर कही ये बात

जालंधर, ENS: महानगर में आज भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर बात की। वहीं उन्होंने सुखपाल खैहरा पर हुई नई  एफआईआर की निंदा की। इस दौरान उन्होंने झांकी को लेकर सीएम मान के बयान का जवाब दिया। वहीं उन्होंने जेल में हुई बर्थडे पार्टी का मुद्दा उठाया। इस दौरान सुनील जाखड़ के साथ पूर्व सीएम विजय रूपाणी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ ने मीडिया से बात करते हुए बीते दिन कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा पर नई एफआईआर दर्ज कर उन्हें दोबारा जेल में डालने के मामले की निंदा की।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। सुनील जाखड़ ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस खैहरा की पैरवी नहीं कर रही है। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस हाई कमान सिर्फ “खैहरा साहब तो खैड़ा छुड़ाऊ” पॉलिसी पर काम कर रही है। वह सिर्फ उनसे पीछा छुड़वा रहे हैं। वहीं उन्होंने सीएम मान के झांकी वाले बयान को लेकर कहा कि उन्हें किसी को सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपने बयान पर कायम है। वहीं उन्होंने अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसले ना तो जालंधर में होने हैै और ना ही चंडीगढ़ में होने है। जाखड़ ने कहा कि यह फैसले दिल्ली में होने है। ऐसे में एक बार फिर से गठबंधन होने के कयास लगाए जा रहे है। दरअसल, उन्होंने गठबंधन को लेकर ना नहीं की है।

उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर अगर उनसे पूछा जाएगा तो वह उसके बारे में हाईकमान को जागरूक कर देंगे। वहीं सुनील जाखड़ ने जेल में बीते दिन कैदियों द्वार मनाई गई बर्थडे पार्टी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि यह सब सरकार की मिल भुगत के साथ हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी से छिप रहे है, वहीं सीएम मान केजरीवाल से छिप रहे। उन्होंने कहा कि आप में लुकाछिपी का दौर चल रहा है। वहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि हाल ही में 5 राज्यों में से 3 राज्यों में भाजपा की जीत के बाद पंजाब में भाजपा अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई साढ़े 9 साल की कार्रगुजारी पर फिर भरोसा दिखाया है। 

सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि चुनाव मुद्दों पर आधारित होता है। शहर का एक ऐसा ही मुद्दा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुआ घोटाला है। इसे लेकर जालंधर के बीजेपी नेताओं द्वारा केंद्र सरकार को शिकायत दी गई है। जल्द इसका नंबर भी लगेगा। क्योंकि स्मार्ट सिटी घोटाला करीब 900 करोड़ रुपए का है। बीजेपी इस घोटाले के खिलाफ आगे भी बोलती रहेगी। जल्द इसे बीजेपी उजागर करेगी।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को...

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों...

बागवानी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य...

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने नीट, जेईई परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए 300 से अधिक प्राचार्यों को किया सम्मानित

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल:...