जालंधरः विवादों में घिरा सिविल अस्पताल का सर्जन और सीनियर मेडिकल अफसर, इलेक्शन कमिशन ने जारी किया नोटिस

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिविल अस्पताल के सर्जन जगदीप चावला और सीनियर मैडिकल अफसर सुखविंदर सिंह विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स के वेलफेयर सोसायटी ने इलेक्शन कमिशन को दोनों के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद अब इलेक्शन कमिशन ने दोनों सिविल सर्जन और सीनियर मेडिकल अफसर को नोटिस जारी कर जबाव मांगा है। वहीं ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर सोसायटी ने कहा कि वह भारत की केंद्र सरकार के तहत काम कर रही है और अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ती है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी सोसयटी समय-समय पर अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष विभागों और उनके अधिकारियों को शिकायतें भेजते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा सोसायटी ने हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर जालंधर को मिलावटी खाने, अवैध गतिविधियों और मिठाई की दुकानों के निरीक्षण को लेकर को कई शिकायतें भेजी हुई है। शिकायत में कहा गया है कि जगदीप चावला (सिविल सर्जन जालंधर) बहुत ही लापरवाह व्यक्ति हैं। क्योंकि न तो वह शिकायतें सुनते हैं और न ही उन पर कोई कोई एक्शन लेते हैं। 

सोसायटी ने कहा कि हम यह शिकायत अवैध गतिविधियों के खिलाफ कर रहे हैं। जब हमने जगदीप चावला (सिविल सर्जन) शिकायतों पर की गई कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने हमारी सोसायटी के सदस्यों के साथ बुरा बर्ताव किया। वहीं इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन जगदीप चावला से बात करनी चाही तो उनका फोन बंद आ रहा था। जबकि इस मामले पर सीनियर मैडिकल अफसर सुखविंदर सिंह ने कहा कि हमारे ध्यान में ऐसी कोई बात नहीं सामने नहीं आई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...