Amritsarजालंधर: सीएम मान के साथ नामांकन भरने पहुंचे सुशील रिंकू, देखें Live

जालंधर: सीएम मान के साथ नामांकन भरने पहुंचे सुशील रिंकू, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब के जालंधर लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 13 अप्रैल को एक दिन नामांकन होने के बाद बीच में 3 छुटि्टयां आ गई थी, जिसके बाद आज नामांकन का दूसरा दिन है। वहीं आज सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू अपना नामांकन पत्र दाखिल करने डीसी कार्यालय पहुंच गए है। वहीं रिंकू नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आप नेताओं के साथ आए है। इस दौरान सीएम भगवंत मान भी मौजूद है।

दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल चीमा जोकि उपचुनाव के प्रभारी भी हैं और अन्य मत्रियों के साथ आज रिंकू नामांकन दाखिल करने के लिए डीसी आफिस में भारी इकट्ठ के साथ पहुंचे है। आम आदमी पार्टी पूरे जोश के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहा है। इसके बाद सीएम भगवंत मान रिंकू के साथ शहर में रोड शो करेंगे। बता दें कि, आप उम्मीदवार रिंकू की उम्मीदवारी की घोषणा आप का दामन थामने के एक दिन बाद की गई थी। दरअसल, सुशील कुमार को पंजाब कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्काषित किया था।

बता दें कि कांग्रेस ने जालंधर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को टिकट दिया है। तो वहीं शिरोमणि अकाली दल ने बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी को उम्मीदवार बनाया है। इसी साल जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 76 साल की उम्र में जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया था। इसी वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव के नॉमिनेशन 20 अप्रैल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की 21 अप्रैल को किय जाएगा। इसके साथ ही कैंडिडेट अपना नाम 24 अप्रैल को वापस ले सकते हैं। इस उपचुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी और रिजल्ट  13 मई को आएंगे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...