जालंधर: दो बहनों के इकलौते भाई ने फंदा लगा किया सुसाइड

जालंधर (ENS): थाना 1 के अधीन पड़ते सोन पार्क इलाके में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की पहचान अंशुमन कुमार (18) पुत्र आलोक कुमार निवासी सोन पार्क सलेमपुर रोड के रूप में हुई है।

पिता आलोक ने बताया कि शनिवार को उसके बेटे का पेपर था। रात को खाना खाने के बाद अंशुमन सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह जब अंशुमन की मां उसे जगाने गई, तो दरवाजा खटखटाने पर भी उसने नहीं खोला। जब दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में पंखे से अंशुमन का शव लटका हुआ था।

परिजनों ने शव को नीचे उतारा। इकलौते बेटे की मौत होने पर घर से चींखों की आवाजे सुन  इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। थाना नं. 1 की पुलिस को सूचना दी गई। अंशुमन का फोन देखने पर पता चला कि रात 11 बजे उसकी एक लड़की से बात हुई थी। जिसके बाद दो बार फिर से उसी लड़की के नंबर से फोन आए हुए थे। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नही लग सका है। थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी राजिंदर सिंह का कहना है कि अंशुमन के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...