Amritsarजालंधरः डांग फाइनेंस कंपनी के कारिंदों ने हथियारों के बल पर की...

जालंधरः डांग फाइनेंस कंपनी के कारिंदों ने हथियारों के बल पर की किडनैपिंग, 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: कमिशनरेट पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कारिदों द्वारा व्यापारी को किडनैप करने का मामला सुलझाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आकाशदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, बलजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी जंडियाला गुरु, मनप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव बलसरां जोधे, गुरमीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी खुई वेहड़ा, सठियाला, अमृतपाल सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी पती ढाबी वेहड़ा, अर्शदीप सिंह पुत्र जागीर सिंह के रूप में हुई है। 45 वर्षीय बलजीत सिंह और 33 वर्षीय महिला गुरमीत कौर को छोड़कर अन्य आरोपियों की उम्र 21 से 22 साल है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे की गई सख्ती से पूछताछ के दौरान हरविंदर सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी गांव बेहरा से अन्य आरोपी को भी काबू किया गया है।

जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि उक्त आरोपी डांग फाइनेंस कंपनी में काम करते है। 8 जुलाई को दोपहर 12 बजे के करीब हरजीत कौर पत्नी अमरिक सिंह निवासी न्यू गणेश नगर ने दकोहा चौकी के इंचार्ज को विकटर मसीह को शिकायत दी थी कि उसका पति अमरीक सिंह खाना खाकर सैर कर रहा था, तभी उक्त आरोपी गाड़ी नंबर पीबी 17 ए 5606 और मोटरसाइकिल पर सवार होकर महिला के साथ 4 से 5 लोग आए, जिनके पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थी। इस दौरान हमलावारों ने उसके पति से मारपीट शुरू कर दी।

जिसके बाद उक्त आरोपी महिला के पति को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीपी निर्मल सिंह और इस्पेंक्टर राजेश कुमार ने उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में वायरलैस कर नाकेबंदी कर दी। जिसके बाद पुलिस ने डेढ़ घंटे में आरोपियों को ढिलवां चौक से काबू कर लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकद्दमा नंबर 201 आईपीसी की धारा 323, 365, 506, 148, 149 और अस्ला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी कट्टा, किरपान, दातर, खंडा, बेसबैट, एक बाइक, एक कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...