जालंधरः सुबह सुबह दुकान में हुई चोरी, नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

पुलिस कर्मी बोला- फोर्स की कमी से वारदातों को अंजाम दे रहे चोर

जालंधर, ENS: अवतार नगर की 13 नंबर में करियाने की दुकान में आज सुबह चोरी होने की घटना की सूचना मिली है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक अमन कुमार ने कहा कि 5 से 6 हजार की नगदी और 2 हजार के सिक्के गायब है। दुकान मालिक ने कहा कि इसके अलावा चोर अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि दुकान से कुल 20 से 25 हजार की चोरी हुई है। अमन ने बताया कि रात 10.30 बजे वह दुकान बंद करके गए थे, लेकिन आज सुबह सफाई कर्मी ने उन्हें चोरी की घटना की सूचना दी। दुकान के आस पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। अमन ने कहा कि पुलिस की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को जल्द खंगाला जाएंगा। 5 से 6 हजार के नोट, 2 हजार के सिक्के सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि दुकान का शटर तोड़कर चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। दीवाली के पर्व पर चोरी की वारदातों को लेकर जब पुलिस कर्मी से बात की गई तो पुलिस कर्मी ने खुद माना की फोर्स की कमी है। जिसके चलते चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। पुलिस कर्मी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने दीवाली के पर्व को लेकर बाहर से फोर्स शहर में तैनात करने के लिए बुलाई है। लेकिन फिर भी कई बार पुलिस कर्मियों की कमी के कारण घटनाएं हो जाती है। पुलिस कर्मी ने कहा कि वह खुद रात 2 बजे इलाके में घूमकर गए थे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द वह चोरों को काबू करके दुकान की भरपाई को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...