AmritsarJalandhar: HR International की निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुआ धमाका , देखें वीडियो

Jalandhar: HR International की निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुआ धमाका , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट के पास HR International की ई 22 निर्माणाधीन फैक्ट्री में देर रात सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसके बाद घटना की सूचना वहां पर प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। बताया जा रहा है यह फैक्ट्री शहर के मशहूर टूल Manufacturer HR International की है। इस फैक्ट्री में अभी काम चल रहा था कि अचानक सिलेंडर फटने से फैक्ट्री में आग लग गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां पहुंची। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान किसी को फैक्ट्री के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया। पुलिस के मुताबिक गैस सिलेंडर को आग लगी तो फायर ब्रिगेड मुलाजिमों के मुताबिक ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट हुआ।

फोकल प्वाइंट चौकी के प्रभारी नरेंद्र मोहन ने बताया कि फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से धमाका हुआ, बताया जा रहा है कि फैक्ट्री कंस्ट्रक्शन चल रही थी। दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते थाना फोकल प्वाइंट की चौकी के इंचार्ज नरेंद्र मोहन भी घटना स्थल पर पहुंचे । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायलों को अंदर से निकाला गया है बाकी अंदर कितने लोग थे इसके बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक़ फ़ैक्टरी अभी बन रही थी। सिलेंडर किसी जवल्न शील पदार्थ के संपर्क में आ गया ,जिससे धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति आग की चपेट में आने से जख्मी हो गया  जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

सिविल अस्पताल में न कोई घायल पहुंचा न कोई रिपोर्ट हुई। आग से फैक्ट्री के अंदर खड़ी एक महिंद्रा पिकअप जलकर राख हो गई। बता दें कि एचआर इंडस्ट्री की फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन में फैक्ट्री बन रही है। कई श्रमिक रात को यहीं पर ठहरते थे। नरिंदर सग्गू कहा कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे लेकिन फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था देर रात तक फैक्ट्री मालिक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठायाउधरसिविल अस्पताल में शुक्रवार को रात ड्यूटी इंचार्ज डा. सुरिंदर पाल ने बताया कि सिविल अस्पताल में न कोई घायल आया और न ही कोई हताहत होने की जानकारी सिविल अस्पताल के पास है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...