Amritsarजालंधरः थाने से कुख्यात तस्कर के फरार होने से पुलिस में मचा...

जालंधरः थाने से कुख्यात तस्कर के फरार होने से पुलिस में मचा हड़कंप 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना आदमपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब हाईवे लुटेरा गैंग का एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। दरअसल, देहात पुलिस की CIA स्टाफ की टीम ने वीरवार को प्रेस वार्ता करके खुलाासा किया था कि उनकी टीम ने हाईवे लुटेरा गैंग को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उक्त आरोपी को थाना आदमपुर पुलिस को सौंपा गया था। अब सूचना मिली है कि आरोपी थाने से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी मामले में पुष्टि करने से मुंह मोड़ रहे हैं। आरोपी की पहचान अमृतसर के रहने वाले राजा अंबरसरिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राजा अंबरसरिया गिरफ्तारी की रात थाना आदमपुर में ही था।

उस दौरान थाना आदमपुर के एसएचओ मनजीत सिंह छुट्टी पर थे। स्टाफ की लापरवाही से उक्त आरोपी शुक्रवार को थाने से फरार हो गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी एक गाड़ी में बैठकर भागा है। उस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अमृतसर सहित विभिन्न बॉर्डर एरिया पर सर्च कर रही है। ताकि उसका पता चल सके। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजा अंबरसरिया का असल नाम अजयपाल है। वह मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है। इसके खिलाफ हेरोइन और वेपन तस्करी के कई केस दर्ज हैं।

आरोपी के लिंक पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के साथ थे। इसको लेकर पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही थी। मगर वह थाने से ही फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस को आरोपी का करीब तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिला था। आज आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश करना था। मगर उससे पहले आरोपी फरार हो गया। थाना आदमपुर की पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, उसकी तलाश जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...