Amritsarजालंधरः थाने से 200 मीटर दूरी पर स्थित दुकान से लाखों का...

जालंधरः थाने से 200 मीटर दूरी पर स्थित दुकान से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। लोगों का आरोप हैकि पिछले 2 माह से 10 से अधिक चोरी की वारदाते हो चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी मामला हल नहीं हुआ है। वहीं आज ताजा मामला मान बैटरी हाउस से सामने आया है। जहां चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान से भारी मात्रा में बैटरियां लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना थाने से महज 200 मीटर दूरी पर हुई है। चोरों ने सिबल से दुकान का शटर तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक बंटी ने कहा कि उसकी मान बैटरी हाउस के नाम पर दुकान है। उन्होंने कहा कि उसे राजा फर्नीचर के दुकानदार ने फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान से लाख से डेढ़ लाख की बैटरियां लेकर चोर फरार हो गए। वहीं इस मामले को लेकर इलाके में प्रधान प्रदीप खुल्लर ने बताया कि 2 माह में लगातार चोरियों का सिलसिल जारी है।

उनका कहना है कि आज मार्किट के मेंबर मान सिंह के गोदाम का शटर तोड़कर  चोर लाख से डेढ़ लाख की बैटरियां लेकर चोर फरार हो गए। प्रधान का कहना है कि पौने घंटे से अधिक का समय हो गया है कि उनके द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लेकिन उसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि थाने से 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उनका कहना है कि उन्हें शक है कि चार पहिया वाहन पर आए चोर भारी मात्रा में बैटरियां लेकर फरार हुए है। इस दौरान उन्होंने चोरों की पुलिस के साथ मिली भुगत के साथ हो रही चोरियों को लेकर आरोप लगाए है। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई जगदीश पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...