जालंधरः गुरु ग्रंथ साहिब के नाम पर व्यक्ति करता था ये काम, देखें वीडियो

सिख जत्थेबंदियों और पुलिस के पहुंचने पर आया असल सच सामने

जालंधर/हर्ष कुमारः धर्म के नाम पर भोले-भाले लोगों को फंसाने का एक मामला मकसूंदा से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर वहां पर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर भूत निकालने के नाम पर उन्हें और राख देता था और कई बीमारियों का इलाज करने का दावा करता था। इस मामले की सूचना मिलने पर आज पुलिस ने सिख जत्थे बंदियों के साथ वहां पर दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नंदनपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने डेरा बनाया था। जहां पर आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी की ओर से दबिश की गई।

समिति की ओर से बलवीर सिंह मुच्छल ने कहा कि एक अन्य जगते बंदी को सूचना मिली थी कि नंदनपुर में एक व्यक्ति गुरु ग्रंथ साहिब के नाम पर लोगों के भूत निकालने का दावा करता है और उन्हें राख देता है। पुलिस को वहां से एक डायरी भी मिली है जिस पर कई लोगों के नाम लिखे हुए थे और साथ में उनकी बीमारियां भी लिखी हुई थी, जोकि कई तरह की लोगों की बीमारियों का इलाज करने का दावा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब के द्वारा लोगों को राख देना एवं भूत प्रेत जैसे कार्य करने का दावा बिल्कुल गलत है। इस दौरान सिख जत्थेबदिंयों के 2 सिख व्यक्ति जब पर पहुंचे तो वह चाबी लेने के बहाने वहां से फरार हो गया और वापिस नहीं लौटा।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में पुलिस ने उनका काफी सहयोग किया है और अगर उक्त व्यक्ति वापस आकर माफी मांग लेता है तो उस पर विचार किया जा सकता है, अन्यथा पुलिस कार्रवाई की जाएगी और। सिख जत्थेबंदी ने कहा कि यहां पर दो गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान है एक सुखासन पर है और दूसरे प्रकाशमान है। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को यहां से ले जाने के लिए गुरुद्वारा साहिब से पालकी साहिब एवं सेवादारों को बुलाया है।

वहीं थाना मकसूदा के एसएचओ मनजीत सिंह ने कहा कि उन्हें श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी की ओर से शिकायत मिली है कि नंदनपुर में एक ढोंगी व्यक्ति श्री गुरु ग्रंथ साहिब के नाम पर यहां भोले-भाले लोगों का इलाज करने का दावा करता है। जब वहां पर पहुंचे तो वह व्यक्ति मौके से फरार हो चुका था और कमेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...