Amritsarजालंधरः दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से लड़की की मौ+त,...

जालंधरः दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से लड़की की मौ+त, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर से तलवन रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां दो बाइकों की टक्कर में लड़की की मौत हो गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दो अलग-अलग बाइक पर सवार युवक जा रहे है, वहीं सामने से ट्रक आता देख आगे वाला बाइक सवार युवक बाइक धीरे कर देता है। जिसके चलते दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठी लड़की ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में लड़की की मौत हो गई।

वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नीरज कुमार और एएसआई सुभाष चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है। मृतिका की पहचान 16 वर्षीय मनदीप कौर पुत्री मेजर सिंह निवासी गांवी माऊसाहिब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका लुधियाना में काम करती थी, जो शुक्रवार को अपने जानकार दीपक पुत्र तेजू रिषी निवासी गांव माऊसाहिब के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिल्लौर से गांव जा रही थी, तभी अचानक उनकी बाइक की टक्कर अन्य बाइक से हो गई। जिसके चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठी मनदीप कौर सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आई। वहीं ड्यूटी ऑफिसर सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...