जालंधर : CT institute में जबरदस्त हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस,देखे वीडियो

 Management ने माफी मांग कर छुड़ाई जान… पढ़ें पूरा मामला


जालंधर (ENS) : मकसूदां में स्थित सीटी पब्लिक स्कूल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम को जालंधर की 7 अलग-अलग सिख जत्थेबंदियों ने रविवार को बंद करवा दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गई ताकि कोई अनहोनी न हो जाए। 

सिख जत्थेबंदियों ने कहा कि सीटी पब्लिक स्कूल अक्सर विवादों में रहता है। मैनेजमेंट ने सिख बच्चो के कड़े उतरवाए थे। जिसका सिख जत्थेबंदियों ने जमकर विरोध किया था आज श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है और स्कूल के अंदर क्रिसमिस का कार्यक्रम चल रहा है। जिस कारण सिख समाज में इस बात को लेकर काफी रोष है कि एक तरफ जालंधर शहर में श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है और दूसरी तरफ स्कूल में  कार्यक्रम किया जा रहा है। जबकि स्कूल के प्रबंधक खुद सिख परिवार से हैं। 

सिख जत्थेबंदियों ने कहा कि उनका किसी धर्म के साथ कोई भेदभाव नहीं है। लेकिन इस दिन कार्यक्रम करना सही नहीं है। वह तो केवल प्रबंधकों को समझाने आए हैं कि कार्यक्रम को बंद करवा दें। स्कूल मैनजेमेंट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। जिसका विरोध सिख जत्थेबंदियों द्वारा किया गया। जिसका आपस में बैठ कर हल कर लिया गया। 

वहीं थाना 1 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने कहा कि नए साल को लेकर स्कूल में प्रोग्राम करवाया जा रहा है। ऐसा कुछ नहीं है किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्कूल के बच्चे प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। सिख जत्थेबंदियों के सदस्यों को समझा दिया गया है। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...