जालंधर, ENS: तहसील नकोदर में नव वर्ष के दिन केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रक चालकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चालकों द्वारा नकोदर-मोगा हाईवे दोहा साइड पर धरना लगाकर बंद कर दिया गया है। यह प्रदर्शन हैप्पी संधू प्रधान ऑल पंजाब ट्रक यूनियन, जसवीर सिंह उप्पल के नेतृत्व में ट्रक चालकों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किया जा रहा है।
