Amritsarजालंधरः LPU के छात्रों के हुए झगड़े में दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः LPU के छात्रों के हुए झगड़े में दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: एलपीयू के छात्रों का जूस विक्रेता के साथ देर रात झगड़ा होने का मामला सामने आया था। इस दौरान झगड़े में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक के शव को अरमान अस्पताल में रखा गया, जबकि घायलों का फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ईलाज करवाया जा रहा है। वही इस घटना में पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। उक्त जूस विक्रेता दोनों पक्षों को जानता था। इस दौरान उसने दोनों में समझौता करने की बात कही। जिसमें एक पक्ष तो उक्त स्थान पर आ गया था, जबकि दूसरा पक्ष वहां नहीं पहुंचा था। इस दौरान जब वह वहां से निकलने लगे तो उक्त 15 युवकों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस दौरान युवकों ने तेजधार हथियार, बोतलों और डंडों से हमला कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वही दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है।

फगवाड़ा के थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि हरप्रीत सिंह जिसकी डैथ हुई है वह लॉ गेट के पास जूस की रेहड़ी लगाता था। कुछ दिन पहले उसकी कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। रात को दोनों गुटों में समझौता रखा हुआ था। हरप्रीत उसका भाई और पंद्रह-बीस युवक वहां पर आए लेकिन युवकों को दूसरा गुट वहां पर नहीं आया। जब यह जाने लगे के वह बाइकों पर वहां पहुंच गए। दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया।

इस झगड़े में अर्जुन राणा और हरप्रीत घायल हो गए। हरप्रीक को सिविल अस्पताल फगवाड़ा से जालंधर में एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह पता चला कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने इरादा कत्ल के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 160, 147 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस वालों के साथ घूमने वाले और पुलिस के लिए कलेक्शन करने वाले रोशन नामक व्यक्ति के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने कहा कि अभी वह महीना पहले ही आए हैं। उन्होंने रोशन के बारे में जानकारी नहीं है। उसके बारे में भी पूरा पता लगाएंगे और उसके  खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...