जालंधर/वरुण/हर्ष: थाना फिलौर की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान गोविंद पुत्र लखवीर राम निवासी फिलौर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के ASI देसराज ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को तीन चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। पुलिस जाँच में सामने आया कि आरोपित नशे का आदि है जिसकी पूर्ति के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और आरोपी लुधियाना, गडशंकर, फिलौर में वारदातों को अंजाम दे चुका है पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है ताकि चोरी की अन्य वारदारों के ख़ुलासे हो सके।
