Amritsarजालंधरः नगर निगम के खिलाफ यूनियनों ने किया प्रदर्शन

जालंधरः नगर निगम के खिलाफ यूनियनों ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नगर निगम प्रशासन के खिलाफ अलग-अलग यूनियनों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत आज निगम के ठेका कर्मचारियों की अलग-अलग यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर निगम में ठेके और आउटसोर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों ने जेसीबी मशीनें, ट्रक, ट्रालियां इत्यादि मशीनरी यार्ड से लाकर प्रशासनिक परिसर में खड़ी कर दी। इसके बाद कमिश्वर दफ्तर में बैठ कर धरना लगाया और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांग यह है कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि वह प्रशासन को अलग-अलग समय पर मांग पत्र भेजकर अपनी उचित मांगों को लागू करने के बारे में सूचित कर चुके है। कर्मियों का कहना है कि इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। इस की कारण आज उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता खुद ही कहते थे कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर भविष्य में सीधी पक्की भर्ती की जाएगी और ठेका मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा। लेकिन दोनों ही वादों पर सरकार खरी नहीं उतरी है।

यूनियन के नेताओं ने निगम में धरने के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक भी की। यूनियन के प्रधान पवन बावा ने कहा कि अधिकारियों ने मांगों पर विचार विमर्श के बाद उसकी प्रोसिडिंग देने के वादा किया है। फिलहाल कूड़ा लिफ्टिंग का काम शुरू कर रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग यूनियनों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो मजबूरन उन्हें संघर्ष तेज करना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...