Amritsarजालंधरः वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी, सार्वजनिक होंगे वार्डों के नक्शे

जालंधरः वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी, सार्वजनिक होंगे वार्डों के नक्शे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं सरकार ने वार्डबंदी का जो कच्चा ड्राफ्ट तैयार किया था, उसे बगैर बदलाव के जनता से ऐतराज और सुझाव मांगने के लिए नोटिफाइड किया गया है। 15 जून यानी आज से इस ड्राफ्ट के अनुसार तैयार किए गए वार्डों के नक्शे नगर निगम में डिस्प्ले कर दिए जाएंगे। तमाम पूर्व पार्षदों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और वेलफेयर सोसाइटी सहित तमाम शहरवासी यह नक्शे देख सकेंगे। अभी तक जितनी भी वार्ड बंदी फाइनल की गई है, लोगों के देखने के लिए वार्डों के नक्शे नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए जाते हैं, जिस कारण लोगों को नगर निगम के दफ्तरों में ही आना पड़ता है।

इस बार नगर निगम के चुनाव 85 वार्ड में होने हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 16 महीने से नगर निगम चुनाव का इंतजार हो रहा है। जहां वर्ष 2017 में नगर निगम हाउस का कार्यकाल खत्म होने से तीन महीने पहले ही नए हाउस का चुनाव हो गया था। अकाली-भाजपा सरकार के चुने हुए हाउस का कार्यकाल खत्म होने के बाद जनवरी महीने में कांग्रेस में अपने वाले हाउस को शपथ दिलाई थी। वार्डबंदी के जिस कच्चे ड्राफ्ट को मई में डी-लिमिटेशन बोर्ड के सामने रखा गया था। उसी के अनुसार नक्शे डिस्प्ले होंगे।

आम आदमी पार्टी में पहले वार्डबंदी के दौरान विधानसभा हलका पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल और सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने वार्डों में टिकटें देनी थीं, अब सुशील रिंकू को लोकसभा उप चुनाव जिताने के लिए जिन कांग्रेसी नेताओं को आप जॉइन करवाई गई थी, उनमें से जो लोग टिकट के लिए सक्रिय हैं, उनके अनुसार कच्चे ड्राफ्ट में बदलाव के बाद फाइनल नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके लिए नेताओं से मौजूदा वार्ड के नक्शे को लेकर एतराज और सुझाव लिए जाएंगे। फिर इनके आधार पर बदलाव संभव है। कई जनरल नेताओं ने आप जॉइन कर ली थी, लेकिन वर्तमान में उनके वार्ड आरक्षित श्रेणी में आते हैं, इन नेताओं को जगह बनाकर देने के लिए वार्ड में बदलाव की राजनीतिक लॉबी में संभावना जाहिर की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...