Amritsarजालंधरः कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया मामले में पत्नी ने पुलिस की...

जालंधरः कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया मामले में पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गवाहों को जान से मारने की मिल रही धमकियां

नकोदरः इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर संदीप नंगल अंबिया की जालंधर के मल्लिया गांव में कबड्डी के मेले दौरान अज्ञात लोगों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिस पर संदीप अंबिया की पत्नी रूपिंदर कौर संधू ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए है। यूके से इंसाफ की गुहार लगाने आई रूपिंदर कौर ने चंडीगढ़ में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हत्या के साजिशकर्ता खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार न्याय की मांग कर चुके हैं। यहां तक ​​कि आरोपियों के ठिकाने और लोकेशन के बारे में भी बताया गया, इसके बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

रूपिंदर कौर ने संदीप की हत्या के गवाहों की जान को खतरा बताया और पुलिस प्रमुख से उन सभी गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की, जिन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। संदीप की कबड्डी टीम के कप्तान व लीग कबड्डी फेडरेशन के सदस्य सुल्तान सिंह ने फेसबुक पर कबड्डी प्रेमियों को संबोधित करते हुए कबड्डी को स्वच्छ बनाने के लिए फेडरेशन में हो रही धांधली और कबड्डी की आड़ में में चल रहे गोरख धंधे का खुलासा कर कबड्डी को साफ सुथरा बनाने में सहयोग मांगा था।

जिसके बाद उसके पति की हत्या के आरोपियों ने फेसबुक पर सुल्तान को भी धमकी दी थी और स्वीकार किया था कि उसने संदीप की हत्या की है और अगर भविष्य में कोई उसके काम में या फेडरेशन में हस्तक्षेप करेगा तो उसका भी वही हाल होगा जो कि संदीप का हुआ था। रूपिंदर कौर ने शिकायत के साथ उक्त फेसबुक का स्क्रीनशॉट भी पुलिस प्रमुख को भेजा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। रूपिंदर कौर ने मांग की है कि स्थानीय पुलिस अधिकारी की निगरानी में एसआईटी का गठन किया जाए और निष्पक्ष जांच की जाए।

रुपिंदर कौर ने हत्या के गवाह हाकम सिंह, प्रीतम सिंह, इंदर पाल सिंह और सोहन सिंह को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए एफआईआर में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। एफआईआर में सुरजन सिंह चट्ठा, सनोवर ढिल्लों, सरबजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और अन्य आरोपियों को नामजद किया गया था। रुपिंदर कौर के साथ उनके वकील भी शामिल थे। जिन्होंने कहा कि वह संदीप सिंह की हत्या के आरोपी को सजा दिलाने के लिए संदीप के परिवार के साथ हैं और वे न्या के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...