जालंधरः सीवरेज के पानी में फिसलने से महिला की मौत,देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां निगम के दावों की पोल भी खुलती हुई दिखाई दी है। दरअसल, वेस्ट हल्के के सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के मनजीत नगर में सीवरेज का गंदा पानी खड़ा है। गली में जमा इस सीवरेज के गंदे पानी में पैर फिसलने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नीरू निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करके वापस घर लौट रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। महिला की मौत को लेकर लोगों ने मोहल्ले में जमकर हंगामा किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में सीवरेज का पानी करीब 3 महीने से खड़ा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि वह सासंद सुशील रिंकू से लेकर विधायक अंगुराल, पूर्व पार्षद बंटी तक सभी को कई बार बता चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी समस्या का हल नहीं निकाला है। मोहल्ला निवासियों ने कहा कि पानी के कारण गली में काई जम गई है और फिसलन हो गई है। यहां अक्सर लोग गिरते रहते हैं। अब तो यह फिसलन जानलेवा भी होने लगी है।मोहल्ले के लोगों ने कहा कि पानी खड़ा रहने से मोहल्ले में बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों महिलाओं को घरों से मजबूरी में गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है, लेकिन चाहे निगम हो या फिर नेता, उनकी किसी को भी परवाह नहीं है।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...