Amritsarजालंधरः सरपंच और उसके बेटे का फर्जी आधार कार्ड बनाकर नशा तस्कर...

जालंधरः सरपंच और उसके बेटे का फर्जी आधार कार्ड बनाकर नशा तस्कर मामले में महिला ने ली जमानत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जांच के दौरान हुआ चौकाने वाला खुलासा, मामला दर्ज 

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप की महिला को पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने महिला पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले में फर्जी जमानती गिरोह ने महिला को जमानत दिलाने के लिए सरपंच और उसके बेटे का फर्जी आधार कार्ड बनाकर एनडीपीएस एक्ट केस में जमानत दिला दी। वांछित होने के बाद अदालत की तरफ से जमानत देने वाले सरपंच के बेटे के घर नोटिस भेजा गया तो पता चला उसके नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमानत दी गई है।

जिसके बाद थाना बारादरी की पुलिस ने जमानत लेने वाली महिला पिंकी सहित फर्जी जमानत देने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना बारादरी के जांच अधिकारी एएसआई बलकरण सिंह ने बताया कि थाना भार्गव कैंप 2019 में राजपूत नगर माडल हाउस की रहने वाली पिंकी को भार्गव कैंप थाने की पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया था।

आरोपियों ने फर्जी जमानत लेने के लिए गांव ने गांव खोसा जगराओ के रहने वाले के हरप्रीत का फर्जी आधार कार्ड बनाकर अदालत से जमानत ले ली। अदालत की तरफ से महिला के वांछित होने पर जमानत देने वाले के हरप्रीत के घर नोटिस भेजा गया। सरपंच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा हरप्रीत पिछले कई सालों से कनाडा में रह रहा है। जिसके नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाकर आरोपियों ने उसका गलत इस्तेमाल किया है। पीड़ित ने कहा कि इस मामले की शिकायत वह खुद पुलिस को देंगे।

फर्जी जमानत का पता चलने के बाद अदालत की ओर से जमानत लेने वाली महिला सहित दोनों आरोपियों की शिकायत थाना बारादरी की पुलिस को भेजी गई। जिसके बाद थाना बारादरी की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर थाना बारादरी के जांच अधिकारी एएसआई बलकरण सिंह ने बताया कि उनकी टीमों ने महिला की तालाश में उसके घर मॉडल हाउस राजपूत नगर में रेड की। लेकिन महिला घर से फरार चल रही है, जिसे गिरफ्तार करने के बाद फर्जी जमानती गिरोह को भी काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...