Amritsarजालंधरः नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के दफ्तर के बाहर कर्मियों...

जालंधरः नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के दफ्तर के बाहर कर्मियों ने लगाया धरना, कामकाज हुआ ठप्प, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नगर निगम की अलग-अलग यूनियनों के सदस्यों व मुलाजिमों द्वारा आज अपनी मांगे पूरी ना किए जाने के विरोध में रोष रैली के जरिए निगम परिसर में धरना दिया गया। कर्मियों के इस धरने के कारण करीब 3 घंटे तक काम बाधित रहा। वहीं मामले की जानकारी देते हुए यूनियन प्रधान बंटू सभरवाल बताया कि यह धरना ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के दफ्तर के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान बंटू सभवाल ने कहा कि पिछले लंबे समय से उनकी मांगों में शामिल DA का भता, पुरानी पेशन स्कीम बहाल करने की, कच्चे मुलाजिम पक्के करना आदि है।

यूनियन के प्रधान ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके है, लेकिन अभी तक उनकी मांगो को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई फ्री ट्रेन सर्विस के दौरान उनके धामो की अनदेखी की गई है। इस संबंध में उन्होंने कई बार अलग-अलग निगम कमिश्नरों, निकाय मंत्रियों से बात की, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया। ‌

जिसके रोष में आज वह कामकाज बंद करके निगम प्रशासन के खिलाफ प्रर्दशन कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कामकाज ठप्प होने की सीधे तौर पर जिम्मेदार सरकार व निगम प्रशासन रहेगा। रोष प्रदर्शन के दौरान जहां निगम परिसर में धरना लगाया गया, वहीं कंपनी बाग चौक तक रैली भी निकल गई l इस दौरान अलग-अलग यूनिनयों के सदस्य व अलग-अलग विभागों में मुलाजिम उपस्थित हुए। प्रदर्शन करने के बाद नगर निगम कर्मचारी डीसी विशेष सारंगल से मिले। जहां उन्होंने डीसी को मांग पत्र सौंपा। सारंगल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द उनकी मांगों को लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसके बाद कर्मचारियों ने लंच के बाद धरना खत्म किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...