Amritsarलंदन में लापता हुए जालंधर के युवक की हुई मौ'त, परिवार का...

लंदन में लापता हुए जालंधर के युवक की हुई मौ’त, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लंदन में तीन दिन से मॉडल टाउन का युवक लापता था, जिसकी तालाश जारी चल रही थी। युवक के लापता होने के कारण उसका परिवार काफी सदमे में है। वहीं आज चौथे दिन युवक को लेकर सूचना मिली है कि उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गुरशमन सिंह भाटिया की मौत समुंद्र में डूबने से हुई है। उसके पिता यूके रवाना हो चुके हैं। जिसके बाद मॉडल टाउन में गुरशमन सिंह भाटिया के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। दरअसल, गुरशमन पिछले साल दिसंबर में लंदन गया था। वहां पर लॉफबोरी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट कर रहा था। लापता होने वाले दिन 15 दिसंबर को भी यूनिवर्सिटी पढ़ने गया था और अंतिम समय उसे पूर्व लंदन के कैनरी वार्फ में देखा गया था।

वहीं परिवार के निकटवर्ती लोगों के मुताबिक, तीन दिन पहले उसने फोन कर कहा था कि वह घर वापस जा रहा है लेकिन इस समय वह कहां पर है, इसकी जानकारी नहीं है। पिता हरप्रीत सिंह यूके का वीजा लेकर निकल गए हैं और सोमवार रात को उनकी फ्लाइट है। परिवारिक सदस्यों के मुताबिक, गुरशमन सिंह का 15 दिसंबर को जन्मदिन था। पार्टी के बाद उसके पिता हरप्रीत सिंह ने दो बार कॉल कर पूछा कि कहां पर हो तो बेटे ने इतना ही कहा कि आई डॉट नो, इसके बाद फोन काट दिया। गुरशमन सिंह के दादा अरजिंदर सिंह मॉडल टाउन के काफी नामवर व्यक्ति हैं।

बता देंकि गुरशमन सिंह भाटिया के लापता होने के बाद जालंधर में परिवार चिंता में था। जिसे लेकर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाटिया की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विदेश मंत्रालय से इसमें दखल देने की मांग रखी थी। मनजिंदर सिंह सिरसा ने भारत में ब्रिटिश हाई कमिशन से भी गुरशमन सिंह की सही लोकेशन का पता लगा परिवार को सूचित करने का आग्रह किया था। जिसके बाद मंत्रालय ने इस पर काम शुरू कर दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...