Amritsarजालंधरः ट्रेन के नीचे आने से युवक के शरीर के हुए 2...

जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से युवक के शरीर के हुए 2 टुकड़े

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बशीरपुरा रेलवे फाटक के पास एक युवक द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कटिहार एक्सप्रैस ट्रेन (15707) के आगे कूदकर युवक ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान कशिश बजाज (24) पुत्र रमन कुमार निवासी गुरु नानकपुरा के रूप में हुई है। ट्रेन के नीचे आने से युवक 2 हिस्सों में बंट गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना जीआरपी के एसएचओ अशोक कुमार, एएसआई हीरा सिंह, आरपीएफ के एएसआई परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की जेब से बाइक की चाबी मिली। उक्त बाइक रेल लाइनों के किनारे ही खड़ा हुआ था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने टुकड़ों में शव को इकट्ठा करके सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। वहीं मृतक के पिता रमन कुमार ने कहा कि कशिश अपने गुरु नानक पुरा वाले घर से कमल विहार स्थित अपने दूसरे घर जाने के लिए निकला था।

करीब आधे घंटे बाद ही उन्हें इस घटना के बारे में सूचना मिली। मृतक के पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। उसे किसी तरह की कोई टैंशन नहीं थी। कशिश की एक छोटी बहन भी है। पिता रमन प्लास्टिक के लिफाफे सप्लाई करने का काम करते हैं। वहीं दूसरी तरफ युवक के खुदकुशी करने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...