JalandharJalandhar : कार सवार युवकों ने NRI व्यक्ति का किया अपहरण

Jalandhar : कार सवार युवकों ने NRI व्यक्ति का किया अपहरण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS – नकोदर कस्बे के गांव कंग साहबू से NRI व्यक्ति का अपहरण होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात कार सवारों ने व्यक्ति का अपहरण कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित की पहचान मोहिंदर सिंह(75) के तौर पर हुई है। थाना सदर नकोदर की पुलिस ने इस मामले में बीएनएस 104 के तहत दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मोहिंदर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जिसके चलते पुलिस ने रात को ही एफआईआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार मोहिंदर सिंह कल शाम अपने घर से कंग साहबू के लिए निकले थे। शाम करीब 6 बजे जब वह जालंधर नकोदर हाईवे पर गांव कंग साहबू के पास पहुंचे तो दो अज्ञात लोगों ने अपनी कार में मोहिंदर सिंह का अपहरण कर लिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार गांव कंग सहाबू के रहने वाले दलजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने थाने में फोन कर मामले की जानकारी सांझा की थी।

उसके गांव के रहने वाले हरजीत सिंह ने मुझे बताया कि हमारे गांव के महिंदर सिंह नाम के व्यक्ति की कार को आरोपियों ने कार से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार अपहरण किए गए बुजुर्ग व्यक्ति का परिवार पिछले काफी समय से विदेश में रह रहा है। कंग सहाबू गांव में वह अकेला ही अपने घर में रहता था। डीएसपी ने बताया कि आरोपी अपनी कार से शाहकोट की ओर फरार हुए हैं। पूरे गांव के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि अपहृत बुजुर्ग का परिवार इंग्लैंड में रहता है, जिन्हें पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...