Amritsarजालधंर : कार और बाईक की भीषण टक्कर में जिंदा जले 2...

जालधंर : कार और बाईक की भीषण टक्कर में जिंदा जले 2 व्यक्ति, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS : जालंधर-लुधियाना हाईवे पर देर रात गोराया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले पीछे से टक्कर मारी और इसके बाद उनको घसीटते हुए ले गई। इससे मोटरसाइकिल को आग लग गई, जिस कारण दोनों युवकों के शरीर काफी जल गए थे। रात को मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार, ये हादसा गोराया की अट्टा नहर के पास हुआ है।

हादसे के चश्मदीद फिल्लौर के गांव अशाहूर के विक्की ने पुलिस को बताया कि हादसे के वक्त वह मोटरसाइकिल सवारों के पीछे ही आ रहा था। दोनों युवक कुछ दूर पहले ही एक पैलेस से निकले थे। मर्सिडीज कार काफी तेज रफ्तार में थी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दोनों युवकों को बाइक के साथ करीब 40 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। इतना ज्यादा घसीटने के बाद बुरी तरह से घायल हुए दोनों में इतनी हिम्मत ही नहीं बची थी कि वह मोटरसाइकिल से अलग हो पाते। साथ ही उनकी बाइक में आग लग गई थी। इसके बाद कार सवार दोनों को बचाने के बजाय मौके से भाग गया। 

उसने दोनों को किसी तरह आग से अलग किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह और जांच अधिकारी हरभजन सिंह गिल देर रात मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से आरोपी की कार और बाइक का बचा हुआ ढांचा अपने कब्जे में ले लिया है।  दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान करने के लिए फोटो सर्कुलेट कर दिए हैं और अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...