NationalFilmy Style में लुटेरों से भिड़ा Jeweller, बैग छोड़कर Shop से भागे...

Filmy Style में लुटेरों से भिड़ा Jeweller, बैग छोड़कर Shop से भागे आरोपी, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जयपुरः जिले से एक बहादुर ज्वेलर द्वारा 3 लुटेरों से अकेले ही भिड़ जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, बीती शाम एक ज्वेलरी शोरुम में लूट करने 3 बदमाश घुस गए और बंधक बनाने का प्रयास करने पर ज्वेलर बदमाशों से भिड़ गया। वह हाथापाई करते हुए चिल्लाने लगा। पकड़े जाने के डर से लुटेरे शॉप से फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, बजाज नगर के अर्जुन नगर फाटक पर प्रमोद श्रीमाल का पीएस ज्वेलर्स नाम से शोरुम है। सोमवार दोपहर वह शोरुम पर अकेले बैठे थे। दोपहर करीब 3:10 बजे एक युवक आया। कस्टमर बनकर आए युवक ने जेंट्स के कानों की बाली मांगी। उसे मना किया। दूसरा युवक आ गया और उसने सोने की चेन मांगी। उसे कहा कि हमारे पास सोने की चेन नहीं मिलती। इसके लिए पहले ऑर्डर देना पड़ता है। तब तक तीसरा युवक दुकान में आ गया। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। युवकों की गतिविधियां संदिग्ध देख प्रमोद काउंटर के बाहर आ गए। इसी बीच नकाबपोश बदमाश ने उन्हें पकड़ कर काउंटर की तरफ दबा दिया। बदमाशों ने शोरुम के अंदर ज्वेलर को बंधक बनाने का प्रयास किया। हाथापाई करते हुए बदमाशों से भिड़ा ज्वेलर गेट की तरफ भागा। पीछे भागे बदमाशों ने ज्वेलर को पकड़ने का प्रयास किया। तब तक ज्वेलर ने गेट खोलकर शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर के चलते बदमाश भाग निकले। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह शर्ट और बैग शोरूम के गेट पर ही गिराकर भाग गया। बैग में रस्सी और हथौड़ी रखी मिली। लूट की कोशिश की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि बदमाशों के बैग को जब्त कर लिया गया है। पुलिस शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए तीनों बदमाशों की तलाश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...