Breaking Newsसरकारी आवास में मिला जज का शव, जाने मामला

सरकारी आवास में मिला जज का शव, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बदायूं :  सरकारी आवास में सिविल जज का शव फंदे से लटकता मिला है। शनिवार सुबह इसकी जानकारी हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया है। 29 साल की ज्योत्सना राय बदायूं में जूनियर डिवीजन मुंसिफ मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनका शव पंखे के सहारे फंदे से लटका था। प्राथमिक जांच में यह सुसाइड लग रहा है। क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। जज के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि उसमें क्या लिखा है। यह अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी पर जिला जज, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्कवॉयड को बुलाकर कमरे की जांच कराई।

बताया जा रहा है कि महिला जज कुछ समय से परेशान चल रही थीं। ज्योत्सना राय के शव के पास उनका फोन भी बरामद हुआ है। मूलरूप से मऊ की रहने वाली ज्योत्सना की बदायूं में दूसरी पोस्टिंग थीं। वह बदायूं में अप्रैल-2023 में आई थीं। इससे पहले अयोध्या जिले में तैनात थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ज्योत्सना की अभी शादी नहीं हुई थी। सरकारी आवास में अकेले रहती थीं। सरकारी आवास के जिस कमरे में उनका शव बरामद हुआ है। उसके बगल वाले कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला है। फिलहाल घटना को लेकर अभी पुलिस अफसर ऑफिशियली कुछ नहीं बोल रहे है।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि ज्योत्सना राय रोज सुबह साढ़े 10 बजे अपने दफ्तर पहुंच जाती थीं। आज जब वो समय से अपने दफ्तर नहीं पहुंची तो उनके सहयोगियों ने उनको फोन किया। कई बार फोन नहीं उठाने पर उनके घर पर कुछ कर्मचारियों को भेजा गया। वहां काफी देर तक उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गई तो उनका शव लटका हुआ था। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...