Himachalबंगाल में जंगल राज जारी है- कंवर

बंगाल में जंगल राज जारी है- कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
कंवर बोले हिंदू महिलाओं को टीएमसी के गुर्गे उठा रहे हैं
ऊना/सुशील पंडित : बंगाल में टीएमसी के गुर्गे हिंदू महिलाओं को उठा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को देश भर के जिला मुख्यालयों पर बंगाल में हो रहे हिंदू महिलाओं के यौन शोषण के विरुद्ध रोष प्रकट किया। कुटलैहड़ के पूर्व विधायक विरेंद्र कंवर ने ऊना में आयोजित रोष प्रदर्शन रैली में कहा कि बंगाल से मिलने वाली खबरें बेहद दुखद हैं। वहां हिंदू महिलाओं के साथ टीएमसी के नेता यौन शोषण को हथियार बनाकर एक समाज को गुलाम बना रहे हैं। जनवरी माह में टीएमसी के जिला पार्षद शाहजहां शेख के समर्थकों ने ईडी की एक जांच टीम पर हमला कर दिया था। ईडी की टीम की गाड़ियां तोड़ दी गईं। अधिकारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। उस हमले के बाद से बंगाल की त्रिणमूल सरकार शाहजहां को बचाने में जुटी थी। बंगाल और बांग्लादेश सीमा पर उत्तरी 24 परगना जिले में एक गांव है संदेशखाली।

जब वहां ईडी की टीम पर हमला हुआ तो उस इलाके की महिलाओं ने जो किस्से बताए उससे पूरे भारत के हिंदुओं में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। इस गांव की हिंदू महिलाओं को शाहजहां शेख के ईशारे पर उठा लिया जाता था। शादी से पहले लड़की को शेख के पास रात गुजारने को मजबूर किया जाता था। ईडी की टीम पर हमले के बाद से वह 55 दिनों से फरार था। बंगाल पुलिस उसे पांच सितारा सेवाएं उपलब्ध करवा रही थी। हाईकोर्ट ने जब बंगाल सरकार को लताड़ लगाई तब जाकर उसे गिरफ्तार किया गया। कंवर ने बताया कि अब जरा कल्पना करिए कि ऐसे दुर्दांत अपराधियों को त्रिणमूल कांग्रेस बड़े बड़े पदों पर पहुंचा रही है। कंवर ने यह भी बताया कि बंगाल में पिछले एक दशक में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्याएं करवा दी गई हैं।

बंगाल में इस समय जंगल राज चल रहा है जिसमें हिंदू समाज को डराया और दबाया जा रहा है। इस मौके पर एचपीएसआईडीसी के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार, जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, बलवीर बग्गा,जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, शाम मिन्हास, जिला प्रवक्ता भाजपा विनय शर्मा, सतीश शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मीनाक्षी राना प्रदेश सचिव महिला मोर्चा, ममता कश्यप जिला उपाध्यक्ष, सीमा शर्मा शहरी महामंत्री महिला मोर्चा, वंदना कपूर,पुष्पा देवी,जयवीर सिंह, बलराम बबलू जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विजय शर्मा जिला सचिव व अन्य भाजपा कार्यकर्ता रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...