InternationalJustin Trudeau ने बड़े बदलावों का किया ऐलान, प्रवासियों पर लगाएगा लगाम...

Justin Trudeau ने बड़े बदलावों का किया ऐलान, प्रवासियों पर लगाएगा लगाम !

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रवासियों पर लगाई जा रही नई सीमा के पीछे की वजह स्पष्ट की। एक 7 मिनट के यूट्यूब वीडियो में उन्होंने स्वीकारा कि कनाडा की आव्रजन नीति में कई खामियां रही हैं, जिससे कुछ ‘गलत’ लोगों ने इसका गलत इस्तेमाल किया। ट्रूडो ने कहा, “कुछ लोग प्रवासियों को नौकरियों, डिग्रियों और नागरिकता के झूठे वादे करके उनका शोषण करते हैं।”

ट्रूडो की नई नीति के अनुसार, अगले 3 सालों में कनाडा में स्थायी और अस्थायी निवासियों की संख्या में काफी कमी की जाएगी। आने वाले चुनावों से पहले कनाडा में ट्रूडो सरकार की इस नीति को लेकर तीव्र चर्चा है और वह चुनावी सर्वे में कंजर्वेटिव पार्टी से पीछे चल रही है। ट्रूडो ने बताया कि कनाडा के आव्रजन प्रणाली को फर्जी कॉलेजों और बड़ी कंपनियों की ओर से शोषण का शिकार बनाया गया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद कामगारों की मांग बढ़ी, जिसका फायदा उठाने के लिए कुछ कंपनियों और संस्थानों ने प्रवासियों से ज्यादा फीस लेकर उन्हें दाखिले दिए। कनाडाई पीएम ने कहा, “बहुत से कॉलेज और यूनिवर्सिटी अंतरराष्ट्रीय छात्रों का शोषण कर रही थीं।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि कनाडा की आव्रजन प्रणाली मांग पर आधारित है और अस्थायी विदेशी कामगार अब कार्यबल का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा, “कनाडा के उद्योग और सेक्टर नए श्रमिकों का स्वागत तो करना चाहते हैं, लेकिन हमारे यहां का आवास, स्वास्थ्य सेवा और अन्य बुनियादी ढांचा अभी उनके स्तर तक नहीं पहुंचा है।” नई नीति से कनाडा की अर्थव्यवस्था और समुदायों को व्यवस्थित करने का समय मिलेगा। ट्रूडो ने बताया कि इस नीति के चलते प्रमुख शहरों जैसे टोरंटो और वैंकूवर में किरायों में कमी आने लगी है।

साल 2025-2027 के लिए तय नई योजना में स्थायी निवासियों की संख्या में 21 प्रतिशत की कमी की जाएगी। 2025 में यह संख्या 5 लाख से घटाकर 3,95,000 कर दी जाएगी। वहीं अस्थायी निवासियों में भी भारी गिरावट की जाएगी। 2026 तक अस्थायी कामगारों की संख्या में 40 प्रतिशत की कमी आएगी और अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में भी 10 प्रतिशत की कटौती होगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...