Phagwaraकपूरथलाः मॉडर्न जेल में बंद 2 कैदियों की हुई मौ'त

कपूरथलाः मॉडर्न जेल में बंद 2 कैदियों की हुई मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद दो हवालातियों की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पहले उन्हें जेल के अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को कपूरथला सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां ड्यूटी डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक हवालातियों की पहचान हरिचंद पुत्र शाम चंद वासी दीप नगर नजदीक गिल चौक लुधियाना और सोहन सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी गांव काला बागड़िया के रूप में हुई है।  

हरिचंद के बेटे सैंटी कुमार के अनुसार उसके पिता पिछले छह साल से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें शुगर की बीमारी थी मगर उनकी सेहत बिल्कुल ठीक थी। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी उनसे बात हुईं थी, तब वह बिल्कुल ठीक थे और कह रहे थे कि उन्हें दवाई भेज दो। जेल में दवाई ठीक से नहीं मिल रही है। रविवार को उन्हें फोन आया कि उनके पिता की सेहत बिगड़ गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जब वह सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके पिता की मौत हो चुकी है।

उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनके पिता को समय पर दवाई मिलती रहती और समय-समय पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। दूसरा हवालाती सोहन सिंह पिछले एक साल से चोरी के मामले में बंद था और टीबी का मरीज था। शनिवार देर रात अचानक उसकी सेहत बिगड़ गई। उसे पहले इलाज के लिए जेल में बने अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...