Phagwaraकपूरथलाः गुरुद्वारे में गोलियां चलने का मामला, पुलिस कर्मी का नम आंखों...

कपूरथलाः गुरुद्वारे में गोलियां चलने का मामला, पुलिस कर्मी का नम आंखों से किया संस्कार, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर वीरवार सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हो गई थी। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सुल्तानपुर लोधी एसएचओ लखविंदर सिंह के अनुसार फायरिंग में पुलिस कर्मचारी जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला की मौत हो गई। वहीं पुलिस कर्मी जसपाल सिंह का आज नम आंखों से पुलिस कर्मी के जद्दी गांव में संस्कार किया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पुलिस कर्मी जसपाल को अतिंम विदाई दी गई।

बता दें कि गुरुद्वारा में गोली चलने के मामले के बाद एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर गुरविंदर सिंह समेत अफसरों की बाबा मान सिंह के साथ 3 घंटे मीटिंग चली। प्रशासन द्वारा अब यहां रिसीवर नियुक्त कर दिया गया है। इसके साथ गुरुद्वारा खाली करवा दिया गया है। पुलिस को गुरुद्वारे से 2 हथियार भी मिले हैं। इस गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में विवाद चल रहा है। बीती रात पुलिस ने कब्जा करने वाले 10 निहंगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना थी कि इस केस की FIR में शामिल कुछ निहंग इस गुरुद्वारे में छिपे हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस गुरुद्वारे में पहुंची। इस दौरान निहंगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने ​स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलवीर सिंह 96वें करोड़ी काबिज थे। उन्होंने बाबा निरवैर सिंह ढिल्लो को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। 21 नवंबर यानि मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल से अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 सा​थियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दा​​खिल हो गए। यहां उन्होंने निरवैर सिंह को र​स्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर ह​थियारों से वार किए।

दोनों का असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया। जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 सा​थियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं बुधवार रात को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादारों (निहंगों) की ओर से बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की को​शिश की गई। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर 10 निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 15 मई 2020 को दोनों गुटों में हुई झड़प में कत्ल समेत वि​भिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...