Phagwaraकपूरथलाः रेल कोच फैक्ट्री में बारिश में खराब हुआ लाखों का सामान!...

कपूरथलाः रेल कोच फैक्ट्री में बारिश में खराब हुआ लाखों का सामान! प्रबंधन की कारगुजारी पर उठने लगे सवाल, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः देश की मशहूर रेल डिब्बा बनाने वाली कपूरथला रेल कोच फैक्टरी(आरसीएफ) जहां बढ़िया और आधुनिक रेल डिब्बे बनाने के लिए मशहूर है। वही आरसीएफ से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रबंधन की कारगुजारी पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इस वीडियो में बारिश के चलते वर्कशॉप की शैड के नीचे पड़ा लाखों रुपये का सामान मूसलाधार बारिश में भीगता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार देर शाम हुई बारिश के दौरान किसी ने बनाकर वायरल की है।

हाल ही में कालका-शिमला स्विस पैनारोमिक कोच बनाकर वाहवाही बटोरनी वाली आरसीएफ के वर्कशॉप में शैड होने के बावजूद वर्कशॉप में पड़ा लाखों रुपये का सामान बारिश के पानी से खराब हो गया है। हालांकि आरसीएफ के पीआरओ जितेश कुमार ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि बारिश अधिक होने की वजह से वर्कशॉप का शैड लीक हो गए थे। वैसे भी यह सामान कवर किया हुआ था, इसलिए कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ है।  

बारिश में भीगते सामान की वीडियो वायरल होने के साथ-साथ  आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को जीएम आरसीएफ को एक पत्र लिख कर कारखाने के बिगड़ते हालात के बारे में जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने शैल शॉप, कार्पेंट्री शॉप, न्यू मॉडल फर्निशिंग शॉप, पेंट शॉप, एवं शॉप नं. 1 से 8 तक की छतों से बहने वाले बरसाती पानी के कारण कीमती मशीनें, निर्माणाधीन कोच, कोच में उपयोग होने वाला मैटीरियल आदि का नुकसान होने का जिक्र है। इसके अतिरिक्त बिजली के बोर्ड पर सीधा पानी पड़ने से करंट का खतरा, आग लगने का अंदेशा और कोई दुर्घटना की संभावना भी जताई गई है।

आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों ने मांग की है कि पहले सभी शॉप की छतों को रिपेयरिंग के ठेके का रिव्यू किया जाए।  सभी शॉप की सुरक्षा तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि आरसीएफ को नुकसान बचाया जा सके। पीआरओ जितेश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो फर्नीशिंग शाप की है। शाप्स की छतों पर रेन वाटर गटर लगे हैं, लेकिन अधिक बारिश की वजह से गटर ओवरफ्लो होने से शैड लीक हुए हैं। सिविल विभाग इसकी जांच कर रहा है, जिससे भविष्य म़े ऐसे हालात न बने।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...