सुल्तानपुर लोधी: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी शहर के मोहल्ला तेलिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 45 वर्षीय महिला झुलस गई। घर में आग लगी देख इलाकानिवासी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाका निवासियों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को बाहर निकाला। पीड़ित महिला को उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे दौरान घर में सारा सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
