Phagwaraकपूरथला के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या, देखें CCTV

कपूरथला के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला: सब-डिवीजन भुलत्थ के सुभानपुर एरिया के समीपवर्ती गांव रंधावा के मूल निवासी युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक चार साल पहले उज्जवल भविष्य की कामना लेकर विदेश गया था। मृतक के पिता प्रेम सिंह निवासी गांव रंधावा ने दुखी मन से बताया कि उसका 27 वर्षीय बेटा निशान सिंह चार साल पहले घर के हालात बदलने की मंशा लेकर विदेश मनीला गया था।

बुधवार को मनीला से किसी परिचित के आए फोन से पता चला कि निशान सिंह को किसी ने गोली मार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। प्रेम सिंह के अनुसार उसका बेटा काम से लौटने के बाद शाम के समय शहर एगलज़ में अपने मित्रों के साथ किसी रेस्टोरेंट पर बैठा था। उसी समय एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आया और उसने आते ही उसके बेटे के सिर पर गोली मार दी और भाग गया। निशान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की विधायक भुलत्थ सुखपाल सिंह खैरा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उधर, परिजनों ने मृतक की देह जल्द से जल्द भारत लाने के लिए सरकार से मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...