Baddiप्राकृतिक संसाधनों को सहज कर रखे - बाबा

प्राकृतिक संसाधनों को सहज कर रखे – बाबा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बगलहड़ में जल स्त्रोत की मुरम्मत के लिए दिए 14 लाख

नालागढ़/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक स्त्रोतों का बड़ा भंडार है और यहां बड़ी मात्रा में खनिज, जल संसाधन, वनस्पति व वन्य जीव रहते हैं। ऐसे में हमारा परम धर्म है कि हम प्रकृति द्वारा वरदान में दिए इन प्राकृतिक संसाधनों को सहेजें और इनका सदुपयोग करें। यह बात नालागढ विधायक हरदीप सिंह बावा ने ग्राम पंचायत बेहड़ी के गांव बलैहड़ में क्षेत्र की जनता से बातचीत में कही। उन्होंने इस मौके पर बेहड़ी पंचायत में मौजूद पानी के एक बड़े प्राकृतिक जल स्त्रोत की खराब दशा का जायजा लिया और इसकी मुरम्मत के लिए 14 लाख 14 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाने की बात कही। क्षेत्र के लोग इस जल स्त्रोत का सिंचाई सहित अन्य कई कार्यों में उपयोग करते हैं।

बरसातों में यह जल स्त्रोत पूरी तरह से धवस्त हो गया था और इसके पानी का सदुपयोग क्षेत्र के लोग ठीक से नहीं कर पा रहे थे। लोगों की मांग के बाद विधायक हरदीप बावा मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद इसकी मरम्मत का फैसला लेकर इसके लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और साथ ही धनराशि उपलब्ध करवाने की बात कही।

इस दौरान मौके पर जल शक्ति महकमें से अधिकारी भी वहां पहुंचे और स्पॉट का निरीक्षण कर इस कार्य को जल्द से जल्द ठीक करने की बात कही। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने विधायक हरदीप बावा का जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में उन्हें परिचित करवाया। विधायक हरदीप सिंह बाबा ने बताया कि यह पानी के प्रकृति सोर्स का रख रखाब के लिए राशि उपलब्ध करवा दी गई है, जिससे की जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और बरसात से पहले इसके कार्य को करवाने का पूरा प्रयास होगा, ताकि लोगों को गर्मियों के दौरान इस जल स्त्रोत का लाभ मिल सके।

इस दौरान विधायक ने बलैहड गांव के लिए बनायीं गई पक्का पाथ और रिटर्निंग वाल का उद्धघाटन किया। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के अभियंता नीरज गुप्ता, सहायक अभियंता दिनेश धीमान, कनिष्ठ अभियंता मेबा सिंह, प्रधान बहेडी किशन चंद, उप प्रधान चुनी लाल, प्रधान धर्माना राम चंद, बार्ड मेंबर श्याम लाल, बिमला देवी, मनीष अध्यक्ष एग्रीकल्चर कृषि सेवा सहकारी सभा समित रामशहर, पूर्व प्रधान बग्गा राम, पूर्व उप प्रधान बाबू राम,  दाता राम, भाग सिंह, अमर सिंह, परमजीत सिंह, विनय ठाकुर आशु सहित अन्य मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...