Breaking NewsInternational नशा तस्करी मामले में Lovely Professional University के 2 Student को...

International नशा तस्करी मामले में Lovely Professional University के 2 Student को केरल पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा : केरल पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 2 छात्रों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों स्टूडेंट विदेशी नागरिक है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल नशा तस्करी में दोनों की गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक महिला शामिल है और दोनों तंजानियाई सिटीजन है।

केरल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय डेविड नेटेमे और 21 वर्षीय अटका हारुना के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि इन विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी कुन्नमंगलम पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में पहले गिरफ्तार किए गए 2 व्यक्तियों द्वारा की गई। दोनों आरोपियों को महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर की गई है।

पुलिस के अनुसार यह मामला पहली बार 21 जनवरी को कासरगोड के मंजेश्वरम निवासी 27 वर्षीय इब्राहिम मुसमिल और कोझिकोड के वेल्लीपरम्बा निवासी 24 वर्षीय अभिनव की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश में आया था। 12 फरवरी को पुलिस ने तीसरे आरोपी मोहम्मद शमील को मैसूर में ट्रैक किया और वृंदावन गार्डन के पास एक होटल के पास से उसे पकड़ा था। इस दौरान जांच में सामने आया कि दोनों तंजानियाई नागरिक LPU के पास एक घर में किराए पर रह रहे थे, जिसके बाद एक विशेष जांच दल फगवाड़ा पहुंचा और उन्हें किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन आरोपियों के बैंक खाते में तस्करी से संबंधित लेन-देन की ट्रांजैक्शन हुई थी, जिसकी जांच के बाद केरल पुलिस आरोपियों तक फगवाड़ा पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि वे एक आरोपी के इस दावे की भी पुष्टि करेंगे कि वह तंजानिया के एक न्यायाधीश का बेटा है।

उधर, आरोपियों के शिक्षा प्राप्त करने वाले संस्थान लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी से इस मामले में उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। अगर वह इस मामले में पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...