Chandigarhकिसान आंदोलन को लेकर हुई खाप नेताओं ने संगठनों की ये अपील,...

किसान आंदोलन को लेकर हुई खाप नेताओं ने संगठनों की ये अपील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर से मामला गरमा गया है। दरअसल, किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा के खाप नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस कॉन्फ्रेंस के बाद सतरोल खाप के प्रतिनिधि सतीश कुमार नें बताया की किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा मे 3 धरने चले थे। टटोली गांव मे 102 पंचायत इकत्रित हुई थी, हमारी 11 सदस्य कमेटी बनाई थी।


इसके अलावा भी उन्होंने किसानों से जुड़ी अहम जानकारी दी। इस दौरान खापो नें जगजीत डल्लेवाल को कहा कि आप अनशन खोल लें, लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो ऐसे ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह हरियाणा सरकार का विरोध करते हैं। पहले कहते थे कि ट्रैक्टर लेकर जा रहे हैं, अब जब किसान पैदल जा रहे हैं तो उनपर आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैँ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठनों से निवेदन कर रहा हूं कि 29 को बास गांव हिसार मे एक महापंचायत रखने जा रहे हैं, उसमे भविष्य का फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को अहम की लड़ाई को छोड़कर एकजुट हो जाना चाहिए। ये मांग देश के किसानों की मांग हैं, किसी एक संगठन की मांग नहीं हैं। हम इस महापंचायत मे सभी संगठनों को निमंत्रण भेज रहे हैं ताकि आगे बड़ा कोई फैसला लिया जाए और एकजुट होकर काम किया जाए।

सतरोल खाप के प्रतिनिधि सतीश कुमार नें बताया कि 11 सदस्य कमेटी खनोरी बॉर्डर पर दलजीत सिंह डल्लेवाल से मिलने गई थी, वहां उनकी तबियत ठीक नहीं लगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि परमात्मा से अपील करते हैं कि उनकी तबियत ठीक करें। चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा के खाप नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दहिया खाप, सतरोड़ खाप, कंडेला खाप, माजरा खाप, फोगाट खाप, दलाल खाप सहित कई खाप नेता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...