बच्चों से भरी Kids Melody Private School की Van पलटी, मची चीख पुकार

नरवानाः जींद के नरवाना में आज सुबह बच्चों से भरी किड्स मेलोडी प्राइवेट स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्कूल वैन में कुल 15 बच्चे सवार थे। हादसे में एक बच्चे को गंभीर चोट लगी हैं। इस घटना की जानकारी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के नेता संदीप लोट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह किड्स मेलोडी प्ले स्कूल की वैन सुंदरपुरा गांव से 14 से 15 बच्चों को लेकर रवाना हुई थी।

स्कूल वैन जब नरवाना आ रही थी तो सुंदरपुरा गांव से थोड़ा आगे जाकर अनियंत्रित हो गई। इसकी वजह से स्कूल वैन रोड के साइड में जाकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे को चोट आई है। जबकि, अन्य सभी सुरक्षित है। गनीमत यह रही कि स्कूल वैन के पास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद वैन के चालक ने स्कूल प्रबंधन को सूचित किया। वहीं छात्रों के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है कि जैसे बच्चों के अभिभावकों को वैन पलटने की सूचना मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। हालांकि, इस हादसे के बाद बच्चे काफी घबराए हुए हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह हादसा कैसे हुआ। इसकी जांच की जा रही है। अगर ड्राइवर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...