Breaking Newsमकान मालिक ने लड़कियों के बेडरूम और बाथरूम में लगाए Spy कैमरे,...

मकान मालिक ने लड़कियों के बेडरूम और बाथरूम में लगाए Spy कैमरे, ऐसे खुला राज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुर: राजस्थान की लेक सिटी के नाम से फेमस उदयपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां खुफिया कैमरों से लड़कियों के वीडियो बनाने का पता चला है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के प्रताप नगर थाना इलाके में फ्लैट का मालिक अपने यहां किराए पर रहने वाली लड़कियों के बेडरूम और बाथरूम में कैमरे लगाकर उनपर गंदी नजर रखता था। वहीं मामले का खुलासा होने पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर राजसमंद निवासी 35 वर्षीय राजेन्द्र उर्फ राज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर में मंदिर रोड के पास पार्थ कॉम्प्लेक्स में फ्लैट किराए पर दे रखा था जहां पढ़ने वाली कुछ लड़कियां रहती थी।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शिप्रा राजावत ने कहा कि बीते दिनों फ्लैट में किसी कारणवश शॉर्ट-सर्किट हो गया जिसके बाद कैमरे लगे होने का पता चला। शॉर्ट-सर्किट के बाद पीड़ित छात्राओं को कैमरे लगे होने की जानकारी मिली जिन्हें मकान मालिक ने मोबाइल से कनेक्ट भी कर रखा था। इधर पुलिस ने फिलहाल शुरूआती पूछताछ के बाद आरोपी राजेन्द्र को सोमवार को कोर्ट में पेश किया था जहां से कोर्ट ने आरोपी को 15 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।

बेडरूम में लगा रखे थे कैमरे

वहीं पुलिस की हिरासत में आने के बाद आरोपी ने जानकारी दी कि वह काफी समय से सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर का काम करता है और उसने पढ़ने वाली 3 लड़कियों को कुछ समय पहले फ्लैट किराए पर दिया था। वहीं पिछले दिनों छुट्टियों में छात्राओं के घर जाने के दौरान आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में घुसकर कैमरे फिट कर दिए। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि एक कैमरा बाथरूम में एग्जॉस्ट के पास लगा हुआ था और बाकी के अन्य दो कैमरे दोनों कमरों में बल्ब के पास लगे हुए थे। वहीं जांच करने पर पता चला कि कैमरों में मेमोरी कार्ड भी मौजूद था जहां वीडियो रिकॉर्ड होकर स्टोर हो रही थी।

शॉर्ट सर्किट होने पर हुआ खुलासा

वहीं आरोपी ने पुलिस को यह भी कहा कि उसने सिर्फ शौक से सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इधर हाल में घर में जब शॉर्ट सर्किट हुआ तो मरम्मत के दौरान तीनों लड़कियों को कैमरे लगे होने की जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी आईटी क्षेत्र में काफी सालों से काम करता है और उसका मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लिकेशन का कोर्स किया हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...