Singh Sabha Gurdwara के नजदीक बने बस स्टैंड के पास Landslide, आवाजाही प्रभावित, देखें वीडियो

शिमलाः शहर के बीचोंबीच सिंह सभा गुरुद्वारा के नजदीक बने इसी लोकल बस स्टैंड से ही ढली, संजौली, पंथाघाटी, मैहली, न्यू शिमला, बीसीएस, नवबहार और छोटा शिमला जैसे कई अन्य उपनगर पहुंचने के लिए बस मिलती है। इसके अलावा यहीं दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल भी है। ऐसे में यह बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में गाड़ियों की आवाजाही होती है। अब सड़क धसने के बाद पुलिस जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खासकर पीक आवर्स न सिर्फ पुलिस जवानों की, बल्कि आम लोगों की भी परेशानी बढ़ने वाली है।


शिमला में भूस्खलन की यह घटना रात करीब आठ बजे हुई। इसके बाद रात करीब 9:45 पर जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि भूस्खलन में कोई जाने नुकसान नहीं हुआ है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एकतरफा ट्रैफिक को सुचारू कर दिया गया है। शेष बची हुई सड़क को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल का सहारा लिया गया है। यहां मौके पर एक बिजली का खंबा भी है। इसकी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, ताकि कोई नुकसान न हो।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को भी आदेश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द यहां काम शुरू किया जाए, ताकि लोगों की परेशानी को काम किया जा सके। यहां पानी की पाइप को दुरुस्त रखने के लिए भी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान लोग सजग रहें और इस तरह की घटनाओं की जानकारी जल्द से जल्द प्रशासन तक पहुंच ताकि मदद की जा सके।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...