Nationalपुलिस मुठभेड़ में Lawrence Bishnoi-Hashim Baba Gang का शूटर घायल, देखें वीडियो

पुलिस मुठभेड़ में Lawrence Bishnoi-Hashim Baba Gang का शूटर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस ने मिलकर आज सुबह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक शार्प शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर के साथ हुई। गिरफ्तार शूटर का नाम योगेश उर्फ राजू है, जिसके पैर में गोली लगी है। योगेश दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में हुए नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से पाँच राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने मौके से एक .32 बोर की पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। योगेश वारदात के बाद से ही लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। वह रातोंरात शहर बदल लेता था, जिसकी वजह से पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। लेकिन स्पेशल सेल लगातार उसका पीछा कर रही थी और आखिरकार उसे धर दबोचा। नादिर शाह की हत्या 12 सितंबर को गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। दुबई में रह रहे अनूप कुमार जुनेजा भी जांच के दायरे में हैं और स्पेशल सेल उनसे पूछताछ करना चाहती है। दरअसल, नादिर ने 2022 में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जुनेजा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। नादिर ने अपने पत्र में लिखा था कि जुनेजा कालकाजी थाने का बीसी (बैड कैरेक्टर) है और मकोका केस में शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस ने उसे गलत तरीके से सुरक्षा दे रखी है। उन्होंने एक पूर्व स्पेशल सीपी पर भी अपने स्टाफ के पुलिसकर्मी को जुनेजा की सुरक्षा में लगाने का आरोप लगाया था। नादिर ने आरोप लगाया था कि जुनेजा, पुलिस से मिले पीएसओ और कुछ बदमाशों के साथ मिलकर उसे धमकाता है। नादिर ने आगे लिखा था कि जुनेजा अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से जान से मारने की धमकी देता है। नादिर ने अपने पत्र के साथ अनूप पर लगे मकोका समेत 57 मुकदमों की सूची भी भेजी थी। बता दें कि जुनेजा ने 2016 में हाई कोर्ट में पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट में पुलिस कमिश्नर को दी गई अर्जी में लगी मुहर फर्जी पाई गई थी। एसआई सतेंद्र मोहन के बयान पर 22 अप्रैल 2016 को स्पेशल सेल ने जुनेजा के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...