ग्राम पंचायत मलाहत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल विधिक सेवा समिति, ऊना के तत्वावधान में रविवार को ऊना की ग्राम पंचायत मलाहत में एकदिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नेहा शर्मा ने की। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस दौरान वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नेहा शर्मा ने नालसा मुआवजा योजना, 2018 और हिमाचल प्रदेश (अपराध पीड़ित) मुआवजा योजना, 2019 के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं यौन उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों की पीड़ित महिलाओं और अन्य प्रभावितों को आर्थिक एवं न्यायिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए बनाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता समाज को न्याय के प्रति सजग और सशक्त बनाती है। प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे अन्याय के खिलाफ प्रभावी ढंग से आवाज उठा सकें।

कार्यक्रम में अधिवक्ता नेहा पुरी ने भी कानूनी सहायता, घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल संरक्षण कानून सहित अन्य कानूनी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर में मलाहत पंचायत के उपप्रधान रविंद्र कुमार, सचिव चंद्रशेखर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...