Healthइन लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है Lemon Water, जानिए इसके Side...

इन लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है Lemon Water, जानिए इसके Side Effect

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थ : गर्मियों में अक्सर लोग अपने शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए नींबू पानी पीते हैं। नींबू पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी होता है, शरीर को हाइड्रेट रखता है, डाइजेशन के लिए फायदेमंद है, इम्युनिटी बढ़ाता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। इतने फायदों की वजह से हर कोई इसे पीना पसंद करता है, लेकिन कुछ लोगों को नींबू पानी पीने से नुकसान भी हो सकता है।

कुछ लोगों को नींबू पानी का सेवन करने से बचना चाहिए वरना उनकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। आइए नींबू पानी पीने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर किडनी स्टोन के मरीजों को नींबू पानी से परहेज करने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि नींबू पानी में ऑक्सलेट होता है। किडनी स्टोन के मरीजों को हाई ऑक्सलेट चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप अक्सर ज्यादा नींबू पानी पीते हैं, तो आपकी किडनी में पथरी पैदा होने की संभावना भी बढ़ सकती है।

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, उन्हें भी नींबू पानी बहुत सीमित मात्रा में पीना चाहिए। नींबू में मौजूद एसिड हड्डियों के कैल्शियम को कम करने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतों की ऊपर परत को नुकसान करता है। इसलिए अगर आपके दांतों में सेंसिटिविटी या झनझनाहट की समस्या है, तो इससे यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए अगर आप नींबू पानी पीते भी हैं, तो इसके बाद कुल्ला कर लेना चाहिए या इसे पीने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें। अगर आप अपनी टीथ हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको लिमिट में रहकर ही नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।अगर आपको एसिडिटी हो रही है, तो आपको नींबू पानी नहीं पीना चाहिए वरना आपकी दिक्कत बढ़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नींबू पानी में साइट्रिक एसिड होता है जो एसिडिटी और हार्टबर्न जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए एसिडिटी के दौरान नींबू पानी पीने से मना किया जाता है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...