Nationalघर में घुसा तेंदुआ, 11 लोगों को बनाया शिकार, Rescue जारी, देखें...

घर में घुसा तेंदुआ, 11 लोगों को बनाया शिकार, Rescue जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छतरपुरः यहां से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के किशनगढ़ क्षेत्र के खरयानी गांव में एक तेंदुए ने घर में घुसकर खूब दहशत फैला दी। इस दौरान तेंदुए ने 11 लोगों को घायल कर दिया जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी मुताबिक, एक परिवार में उस समय दहशत फैल गई जब परिवार के सदस्य घर में आग ताप रहे थे, तभी तेंदुआ अचानक घर में घुस गया। इस दौरान आते ही तेंदुए ने आक्रामक तरीके से घर के सदस्यों पर हमला कर दिया। तेंदुए ने शुकलाल आदिवासी के परिवार के 9 सदस्य सहित 11 को घायल कर दिया। घायलों में धनीराम (26), दीना (21), गेंदा बाई (65), रमेश (30), गुलाबरानी (40), मुलुआ (45), रमेश (35) और मन्नू आदिवासी (40) शामिल हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन रक्षक अखिलेश मिश्रा (40) और उनके एक साथी को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। छह घायलों को किशनगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर है। यह घटना पन्ना कोर एरिया किशनगढ़ की है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी है। आतंक के कारण ग्रामीण अभी भी अपने घरों में दुबके हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...