Haryanaलेफ्टिनेंट से पुलिस अधिकारी बने पूर्व DGP पंचतत्व में विलीन

लेफ्टिनेंट से पुलिस अधिकारी बने पूर्व DGP पंचतत्व में विलीन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रेवाड़ीः हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) अजीत सिंह भाटोटिया का रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ रेवाड़ी स्थित पैतृक गांव डूंगरवास में किया गया। बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व डीजीपी काफी समय से गुरुग्राम में रहने के साथ ही अस्वस्थ चल रहे थे। हरियाणा के पूर्व डीजीपी यशपाल सिंघल, पूर्व डीजीपी एसएन वशिष्ठ, पूर्व डीजीपी अनिल राव, स्टेट विजिलेंस के आईजी कुलविंदर सिंह, रेवाड़ी रेंज के आईजी राजेंद्र सिंह, रेवाड़ी एसपी शशांक कुमार सावन, पंजाब के पूर्व मंत्री जगदीश कंग, रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री ML रंगा, पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव इस दौरान मौजूद रहे।

भाटोटिया के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया। 1968 बैच के आईपीएस अजीत सिंह भाटोटिया अहीरवाल इलाके के पहले आईपीएस अधिकारी थे। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सरकार में वह पुलिस महानिदेशक रहे। इसके अलावा, वे महानिदेशक जेल सहित विभिन्न जिलों में आईजी, एसपी के पदों पर रहे हैं। अजीत सिंह भाटोटिया (79) मूलरूप से रेवाड़ी के गांव डूंगरवास के रहने वाले थे। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-14 ओल्ड DLF में रहते थे। पूर्व DGP के बेटे एवं पेशे से उद्योगपति संदीप भटोटिया बताते हैं कि उनके पिता ने मैट्रिक की परीक्षा रेवाड़ी के निखरी सरकारी स्कूल से पास की थी।

अहीर कॉलेज रेवाड़ी से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद 2 मार्च 1968 को द्वितीय लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त हुए। 1971 में पश्चिमी सेक्टर में पाकिस्तान के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाई। 1971 के बाद उन्हें मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवधि के दौरान उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा दी और IPS के लिए चुने गए। जुलाई 1973 में पुलिस सेवा में शामिल हो गए। हालांकि, गजटेड ऑफिसर होने के चलते उन्हें 1968 बैच का अधिकारी माना गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...