NationalLive-in में रह रही GF को BF ने 50 टुकड़ों में काटा,...

Live-in में रह रही GF को BF ने 50 टुकड़ों में काटा, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खूंटीः जहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। झारखंड में बॉयफ्रेंड ने लव इन में रह रही गर्लफ्रेंड को 50 से अधिक टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस शव के हिस्सों की तलाश में जुटी है। फिलहाल लड़की का सिर, दो हाथ की हड्‌डी और बाल ही मिले हैं।

searching body parts
searching body parts

जानकारी मुताबिक, झारखंड के खूंटी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुते को इंसान का बॉडी पार्ट खाते हुए देखा गया। जब पुलिस को बुलाकर इसकी जांच की गई तो पुलिस ने मौके से फटा हुआ आधार कार्ड बरामद किया जिससे पता लगा कि ये बॉडी पार्ट 7 नवंबर से लापता हुई गांगी का था जिसकी उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, बॉयफ्रेंड ने हत्या से पहले लड़की के साथ संबंध बनाया था। उसके बाद उसके गले को उसके ही दुपट्टे से घोंट दिया। मरने के बाद उसने बॉडी के 50 से अधिक टुकड़े किए और घर से 500 मीटर दूर जंगल में जाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि ‘आरोपी नरेश भेंगरा ‎बेंगलुरु में मुर्गा काटने का काम करता‎ था। इसलिए उसे शव के टुकड़े करने ‎में कोई झिझक नहीं हुई।’

आरोपी द्वारा 8 नवंबर की शाम ‎हत्या की गई थी। जबकि, शव के टुकड़े 24 नवंबर को मिले थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह हत्या इसलिए की, क्योंकि दूसरी लड़की से उसके संबंध का गांगी विरोध कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने नरेश भेंगरा को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक गांगी के पिता चापा उरांव खेती का काम कर गुजर बसर कर रहे हैं। चापा उरांव ने बताया कि गांगी 4 बहनों में सबसे छोटी थी। एक भाई था, जो बेंगलुरु में मजदूरी करता था। दो साल पहले उसकी बेंगलुरु में ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी। गांगी की तीनों बहनों की शादी हो चुकी है।

आरोपी नरेश का ‎‎ननिहाल हमारे गांव में है। ननिहाल ‎‎आने-जाने के दौरान गांगी और नरेश में प्यार हुआ था। गांगी पिछले 5 साल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। गांगी, नरेश को अपना हीरो मानती थी। हम लोगों ने कभी इसका विरोध नहीं किया। उस लड़के ने बेटी के साथ शादी का वादा किया था, लेकिन निर्ममता से उसे काट डाला। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...