Breaking NewsLok Sabha Election Result Live: पेंच फंसने के बाद PM Modi और...

Lok Sabha Election Result Live: पेंच फंसने के बाद PM Modi और Amit Shah ने चंद्रबाबू नायडू से की बात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आंध्रप्रदेशः लोकसभा चुनावों को लेकर INDIA और NDA में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जहां NDA 285 सीटों से आगे चल रही है, वहीं INDIA 253 सीटों से आगे चल रही है। इस कांटे की टक्कर में बड़ी खबर सामने आई है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के चीफ एन चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात की। मीडिया को सूत्रों ने ये जानकारी दी। सूत्रों ने आगे बताया कि चंद्रबाबू नायडू को एनडीए का संयोजक बनाए जाने को लेकर बात की गई है।

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रबाबू नायडू से ऐसे समय पर बात की जब कुछ देर पहले ही उनसे कांग्रेस के नेतृत्व ने संपर्क साधा था। सूत्र बताते है कि रुझानों के बाद शरद पवार सक्रिय भी सक्रिय हो गए है। वहीं दूसरी ओर चंद्रबाबू नायडू से नीतीश कुमार से भी संपर्क साधा है। दरअसल, इस चुनावों में किंग मेकर के तौर पर चंद्रबाबू नायडू उभर कर आ रहे है।

टीडीपी एनडीए में बीजेपी की सहयोगी है, ऐसे में अगर बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलता है तो वो चाहती है कि उसके गठबंधन में शामिल दल साथ में बने रहे. ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआती राउंड की गिनती में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग के मंगलवार (4 जून) की दोपहर 1.30 बजे तक आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 2 सीटें जीत चुकी तो 237 पर आगे हैं। वहीं टीडीपी 16 सीटों पर आगे हैं. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल कांग्रेस 98 सीटों पर आगे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...