Breaking Newsदुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाकर, बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाकर, बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : राजस्थान के भीलवाड़ा के हरी सेवा धाम उदासीन आश्रम में इतिहास रचा गया। यहां विश्व की सबसे बड़ी 185 किलो वजनी रोटी बनाई गई और विश्व रिकार्ड बनाया गया। विश्व की सबसे बड़ी रोटी का रिकार्ड पहले जामनगर गुजरात के नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज था। बीते 8 अक्टूबर को हरिशेवा उदासीन आश्रम में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का आयोजन किया गया था।

आश्रम के महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज उदासीन के देखरेख में आयोजनकर्ता बीजेपी जिला प्रवक्ता राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी की अध्यक्षता में ये रोटी बनी। वहीं आचार्य पंडित सत्यनारायण शर्मा और पंडित मनमोहन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर अग्नि प्रज्वलित कर अन्नपूर्णा स्तोत्र के पाठ के साथ रोटी को सेंकना शुरू किया था। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम ने इस अनूठे प्रयास के लिए सभी को बधाई दी। 

2000 ईटों का बना था चूल्हा 

महामंडलेश्वर कहा कि, ये लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़े रखने का अद्भुत प्रयास है। आयोजन के अध्यक्ष बीजेपी जिला प्रवक्ता राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी द्वारा विश्व कीर्तिमान स्थापित करने हेतु 185 किलो वजन 11.15 x 11.15 फीट के आयात पर रोटी बनायी गई। इस विशालकाय रोटी को बनाने के लिए 2000 ईटों पर शुद्ध मिट्टी का लेप लगाकर एवं 1000 किलो कोयले से एक चूल्हा बनाया गया था। रोटी को एक स्टील के 20 फीट के लंबे पाइप से बेला गया। वहीं लगभग 70 एमएम की मोटी रोटी को बनाने के लिए एक विशेष प्रकार का विशालकाय तवा तैयार किया गया, जिसकी लंबाई चौड़ाई 16 फीटX12 फीट और इसका वजन 1000 किलो था। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...