Himachalमैड़ीः चरण गंगा में चट्टान गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत

मैड़ीः चरण गंगा में चट्टान गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना के अम्ब उपमंडल के मैड़ी गांव स्थित बाबा बडभाग सिंह गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को चरण गंगा नामक स्थान पर पहाड़ी से चट्टानें गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 5 बजे हुआ जिस समय होली के उत्सव पर श्रद्धालु चरण गंगा में स्नान के लिए गए हुए थे। यहां पानी के स्थान पर ऊपर पहाड़ी से तीन चार बड़े पत्थर गिर गए। कुछ श्रद्धालु उन पत्थरों के टकराने से घायल हुए तो कुछ इस हादसे के बाद उत्पन हुई भगदड़ में गिरने से घायल हो गए।

घायलों को अम्ब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जिनकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान पंजाब के फरीदकोट वासी केवल सिंह बिल्ला और जालंधर के रहने वाले बलवीर चंद के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन श्रद्धालुओं को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

सामान्य स्थिति होने तक स्नान पर रोक- एसपी

मैड़ी मेले में चरण गंगा नामक स्थान पर नहाने का एक धार्मिक महत्व है। हादसे के बाद प्रशासन ने चरण गंगा पर स्नान और वहां जाने पर रोक लगा दी है। प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहा है कि क्या उक्त पहाड़ी से और पत्थर भी गिर सकते हैं। जबतक उक्त स्थान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित नहीं हो जाता और स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तबतक वहां स्नान की अनुमति नहीं रहेगी। ऊना के एसपी राकेश सिंह ने बताया कि हमने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों और गुरुद्वारा प्रबंधन से जानकारी जुटाई जा रही है कि इस हादसे के असल कारण क्या रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...