Breaking Newsलोकसभा में चुनाव लड़ने की चाह में महंत ने रची खौफनाक साजिश,...

लोकसभा में चुनाव लड़ने की चाह में महंत ने रची खौफनाक साजिश, पहुंचा जेल 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बिसाऊ पुलिस ने गणेशनाथ आश्रम के महंत रविनाथ को विदेशी नंबरों से मिली कथित धमकी का राजफाश कर दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महंत ने लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिये प्रसिद्धी पाने की खातिर अपने चेलों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी. पुलिस ने इस मामले में महंत रविनाथ और उसके एक चेले गांगियासर निवासी मनोज स्वामी को गिरफ्तार किया है. दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं महंत के ही एक अन्य चेले चंद्रकांत जांगिड़ को नामजद किया है. चंन्द्रकांत सऊदी अरब रह रहा है।

बिसाऊ थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि महंत रविनाथ ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसके पास विदेश से इंटरनेट कॉलिंग आई है. उसमें अज्ञात आरोपी उसका हाल उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल जैसा करने की धमकी दे रहा है. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. वहीं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रदेश में संतों को लेकर बन रहे माहौल को ध्यान में रखते हुए महंत रविनाथ की सुरक्षा में हथियारबंद पुलिसकर्मी भी लगा दिए।

इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि विदेश से इंटरनेट कॉलिंग किसी और ने नहीं की बल्कि महंत के ही एक चेले गांगियासर निवासी चंद्रकांत जांगिड़ ने की थी. उसके बाद महंत के एक दूसरे चेले गांगियासर निवासी मनोज स्वामी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरे मामले को पुलिस के आगे बयां कर दिया. इस मामले में पुलिस ने महंत रविनाथ से पूछताछ भी है।

पुलिस के मुताबिक महंत ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता है. इसलिए लोगों के बीच प्रसिद्धी पाने और खुद के लिए सहानुभूति एकत्रित करने के लिए उसने ही यह प्लान बनाया. इसके लिये उसने अपने दो चेलों को साथ मिलाया. पुलिस ने इस मामले में महंत और उसके चेले मनोज को गिरफ्तार कर लिया है. बाद में दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. वहां से कोर्ट उनको जेल भेज दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...